करगहर: करगहर थाने की पुलिस ने देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रोहतास जिले के करगहर थाने की पुलिस ने डुमरा गाँव से 7.75 लीटर देशी महुआ शराब के साथ छोटन राम पिता स्वर्गीय रामचंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। करगहर थाने की पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है।