करगहर: बक्सर से गंगाजल लेकर जा रहे तीन कांवरियों को करगहर- सासाराम चौसा पथ पर ऑटो ने मारी टक्कर गंभीर स्थिति में सासाराम रेफर
करगहर- सासाराम चौसा पथ पर बक्सर से गंगाजल लेकर जा रहे तीन -कांवरियों को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में तीन कांवरियें गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलो को पुलिस पुलिस द्वारा ईलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हे बेहतर ईलाज के लिये सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया।