करगहर: करगहर थाने की पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार
करगहर थाने की पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा के साथ तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधकर्मी का नाम सन्नी कुमार,हिमांशु कुमार और अंकित कुमार बताया जा रहा है। गिरफ्तार तीनो अपराधकर्मी नाबालिक बताए जा रहे है। जिनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन एवं एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बारामद किया है।