Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image

खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी, 6 घायल रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी के NH 48 पर खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी हाईवे पर निखरी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बोलेरो में चार महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। जयपुर रोड से दिल्ली रोड की ओर आते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Rewari, Rewari | Jun 25, 2026

MORE NEWS

रेवाड़ी में मेटल कंपनी एमडी की ऑडी कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर # सीसीटीवी कैमरे में कैद।

रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

रेवाड़ी में कोनसीवास रोड पर मेटल कंपनी के एमडी की गाड़ी को साइड से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। साइड से लगी जोर की टक्कर के बाद एमडी की कार सामने से आ रही ऑटो से टकरा गई। जिससे आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। संयोगवश हादसे में मेडल कंपनी के एमडी और ऑटो में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई। एक्सीडेंट के बाद कुछ समय के लिए रोड पर जाम लग गया। घटना का एक सीसीटवी भी सामने आया है। जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी एमडी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

गणपत नगर निवासी मेटल कंपनी के एमडी दुर्गेश जैमिनी ने बताया कि बुधवार सुबह वह दिल्ली रोड स्थित कंपनी में गया था। वहां से उसे अपनी दूसरी फैक्ट्री में जाना था। वह खुद गाड़ी लेकर वहां से दूसरी कंपनी के लिए निकला। जब वह पोसवाल चौक से कोनसीवास रोड पर गंदे नाले के पास पहुंचा तो साइड से एक गाड़ी चालक ने तेज रफ्तार से आते हुए साइड में उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। साइड में दूसरी गाड़ी की टक्कर लगने के बाद उसकी कार सामने से आ रहे ऑटो से जा टकराई। 

एमडी ने बताया कि अचानक गंदे नाले पर बने रोड से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे साइड में टक्कर मारी। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी को चोटें तो नहीं आई, परंतु गाड़ी और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए। गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। पूरा घटनाक्रम वहां आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

रेवाड़ी में मेटल कंपनी एमडी की ऑडी कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर # सीसीटीवी कैमरे में कैद। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी में कोनसीवास रोड पर मेटल कंपनी के एमडी की गाड़ी को साइड से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। साइड से लगी जोर की टक्कर के बाद एमडी की कार सामने से आ रही ऑटो से टकरा गई। जिससे आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। संयोगवश हादसे में मेडल कंपनी के एमडी और ऑटो में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई। एक्सीडेंट के बाद कुछ समय के लिए रोड पर जाम लग गया। घटना का एक सीसीटवी भी सामने आया है। जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी एमडी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। गणपत नगर निवासी मेटल कंपनी के एमडी दुर्गेश जैमिनी ने बताया कि बुधवार सुबह वह दिल्ली रोड स्थित कंपनी में गया था। वहां से उसे अपनी दूसरी फैक्ट्री में जाना था। वह खुद गाड़ी लेकर वहां से दूसरी कंपनी के लिए निकला। जब वह पोसवाल चौक से कोनसीवास रोड पर गंदे नाले के पास पहुंचा तो साइड से एक गाड़ी चालक ने तेज रफ्तार से आते हुए साइड में उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। साइड में दूसरी गाड़ी की टक्कर लगने के बाद उसकी कार सामने से आ रहे ऑटो से जा टकराई। एमडी ने बताया कि अचानक गंदे नाले पर बने रोड से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे साइड में टक्कर मारी। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी को चोटें तो नहीं आई, परंतु गाड़ी और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए। गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। पूरा घटनाक्रम वहां आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Rewari, Rewari | Jun 25, 2026

हरियाणा सरकार ने मानधन श्रम पुरस्कार योजना को 51 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किए *
श्रमिकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार

हरियाणा सरकार ने मानधन श्रम पुरस्कार योजना को 51 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किए * श्रमिकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार

Rewari, Rewari | Jun 25, 2026

रेवाड़ी में मानसून के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बरसाती नालों का किया निरीक्षण

रेवाड़ी में मानसून के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बरसाती नालों का किया निरीक्षण

Rewari, Rewari | Jun 25, 2026

भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के रेवाड़ी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष की सहजता और कार्यकर्ताओं से मिलने के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्चना गुप्ता ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखे हमले किए और साथ ही हरियाणा भाजपा संगठन के आगामी रोडमैप को लेकर कई बड़े खुलासे किए।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी के राज में भी पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और नैतिक मूल्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब के हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धर्म गुरुओं का अपमान कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विओ -हरियाणा भाजपा संगठन की नई टीम को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि प्रदेश की आगामी नई टीम में सभी नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन में हर जिले को प्रतिनिधित्व मिलेगा ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूती दी जा सके।जब अर्चना गुप्ता से पूछा गया कि क्या जिलों के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे, तो उन्होंने कहा, सभी जिला अध्यक्षों के कामों का गंभीरता से आंकलन किया जाएगा। जहां भी बदलाव की जरूरत महसूस होगी, सिर्फ वहीं पर बदलाव किए जाएंगे। अधिकतर जिला अध्यक्ष पहले की तरह ही अपने पदों पर बने रहेंगे।

विओ -हरियाणा के बोर्ड और निगमों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों पर जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि नियुक्तियों को लेकर काम तेजी से चल रहा है। कुछ सूचियां पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं, जबकि कुछ पर अभी काम करना बाकी है, जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।सरकार में जीटी रोड बेल्ट के मुकाबले दक्षिण हरियाणा को कम प्रतिनिधित्व मिलने के आरोपों को प्रदेश अध्यक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इलाके के हिसाब से भेदभाव का कोई मतलब ही नहीं है।
​अपनी बात को मजबूती से रखते हुए उन्होंने उदाहरण दिया कि गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह केंद्र सरकार में बड़े मंत्री हैं, वहीं उनकी बेटी आरती सिंह राव हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन में हर क्षेत्र और हर कार्यकर्ता की पूरी चिंता की जाएगी।

भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के रेवाड़ी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष की सहजता और कार्यकर्ताओं से मिलने के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्चना गुप्ता ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखे हमले किए और साथ ही हरियाणा भाजपा संगठन के आगामी रोडमैप को लेकर कई बड़े खुलासे किए।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी के राज में भी पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और नैतिक मूल्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब के हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धर्म गुरुओं का अपमान कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विओ -हरियाणा भाजपा संगठन की नई टीम को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि प्रदेश की आगामी नई टीम में सभी नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन में हर जिले को प्रतिनिधित्व मिलेगा ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूती दी जा सके।जब अर्चना गुप्ता से पूछा गया कि क्या जिलों के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे, तो उन्होंने कहा, सभी जिला अध्यक्षों के कामों का गंभीरता से आंकलन किया जाएगा। जहां भी बदलाव की जरूरत महसूस होगी, सिर्फ वहीं पर बदलाव किए जाएंगे। अधिकतर जिला अध्यक्ष पहले की तरह ही अपने पदों पर बने रहेंगे। विओ -हरियाणा के बोर्ड और निगमों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों पर जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि नियुक्तियों को लेकर काम तेजी से चल रहा है। कुछ सूचियां पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं, जबकि कुछ पर अभी काम करना बाकी है, जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।सरकार में जीटी रोड बेल्ट के मुकाबले दक्षिण हरियाणा को कम प्रतिनिधित्व मिलने के आरोपों को प्रदेश अध्यक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इलाके के हिसाब से भेदभाव का कोई मतलब ही नहीं है। ​अपनी बात को मजबूती से रखते हुए उन्होंने उदाहरण दिया कि गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह केंद्र सरकार में बड़े मंत्री हैं, वहीं उनकी बेटी आरती सिंह राव हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन में हर क्षेत्र और हर कार्यकर्ता की पूरी चिंता की जाएगी।

Rewari, Rewari | Jun 24, 2026