जमुई: गरसंडा गांव में घर में खेल रहे 5 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, सदर अस्पताल से पटना किया रेफर
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 गरसंडा गांव में सोमवार की शाम 4 बजे के करीब घर में खेल रहे 5 वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। बालक की पहचान गरसंडा गांव निवासी राजकुमार तांती 5 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में की गई है।