कटिहार: जंगलाटाल में भूमि विवाद के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मंगलवार की दोपहर 3 बजे एक युवक को काफी गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया जो मारपीट में घायल हुआ था घटना के बारे में घायल प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके दादा की जमीन है और उनके चचेरे भाई रविंद्र सिंह जबरन उस पर कब्जा जमाना चाहते है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां रविंद्र सिंह के द्वारा धार धार हथियार से वार कर घायल कर दिया।