कटिहार: मिरचाईबाड़ी में भवन निर्माण के दौरान सेंट्रिंग करते समय ग्राइंडर की चपेट में आने से मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती
मिरचाईबाड़ी में भवन निर्माण के दौरान सेंट्रिंग करने के क्रम में ग्राइंडर की चपेट में आने से मजदूर जख्मी हो गया। यह घटना दिन के दो बजे की हैं । पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा हैं । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं ।