कटिहार: ब्रह्मचारी गांव में मां-बेटे को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार, जेल भेजा गया
मंगलवार के दोपहर 2:30 बजे एक महिला और एक पुरुष को पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था। जिन्हें शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्ते में मां और पुत्र है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जहां शराब बेचते हुए महिला व उनके पुत्र को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 10 लीटर देसी शराब भी बरामद।