शाहजहांपुर: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
शाहजहांपुर की काशीराम कॉलोनी में 26 वर्षीय शानू कश्यप का शव उसकी ससुराल में कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला। बहन कामिनी ने पत्नी व ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने और शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की मां के अनुसार, शानू दोपहर को पत्नी को मेला दिखाने ससुराल आया था और झगड़े की बात कही थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुर