ज्ञानपुर: औराई में सोलर पैनल चोरी के मामले में चौकीदार की हत्या, आरोपियों की सूचना देने पर एक लाख का इनाम
औराई थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला बालिका इंटर कॉलेज में जनवरी महीने में चौकीदार की हत्या कर दी गई थी, पुलिस जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं, जिनकी पहचान के प्रयास जारी हैं, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आरोपियों की पहचान व सूचना देने वाले को एक लाख की इनाम की घोषणा किया है।