ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनो में भूमि विवाद में लेखपाल समेत 2 पर दर्ज हुआ मुकदमा
भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के लखनों गांव में जमीन की चौहद्दी व नवैयत बदलकर फर्जी ढंग से नक्शा पास कराने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के शिकायत पर एसपी के निर्देश लेखपाल गरिमा सहित दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। पीड़ित कौशल दुबे की शिकायत पर नियत प्राधिकारी ने जांच की, जिसमें अनियमितता पाई गई और नक्शा निरस्त कर दिया गया।