ज्ञानपुर: भदोही के जमुनीपुर में युवक की जान बचाने पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
थाना भदोही क्षेत्र के जमुनीपुर अठगवां गांव में फांसी पर लटके युवक की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डायल 112 की पीआरवी-5526 पर तैनात आरक्षी आलोक कुमार, आरक्षी अरविंद कुमार और होमगार्ड चालक महेंद्र नाथ यादव ने 4 अप्रैल को तत्काल मौके पर पहुंचकर बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा।