पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार का ऐलान, बिहार के ग्रेजुएट बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेंगे ₹1000 प्रतिमाह
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार सुबह 9:00 बजे सोशल मीडिया X के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है कि 20 से 25 आयु वर्ग के वैसे स्नातक उत्तीर्ण युवक या युवतियां जो कहीं अध्यनरत नहीं है तथा नौकरी या रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें 1000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।