चान्दन: यूपीएससी में सफलता मिलने पर कोल्हासार स्थित घर पहुंचने पर चिरंजीवी का हुआ भव्य स्वागत
Chanan, Banka | Mar 10, 2026 कोल्हासार गांव निवासी चिरंजीवी कुमार के यूपीएससी में सफलता हासिल करने पर परिजनों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे चिरंजीवी कुमार के घर पहुंचने पर परिजनों एवं ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर टीका लगाकर, माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कर चिरंजीवी का स्वागत किया गया। फिलहाल परिजनों एवं ग्रामाणों में हर्ष का माहौल बना हुआ