लालबर्रा: कंजई के दोनों नालों में उफान से बालाघाट-सिवनी मुख्य मार्ग दो-तीन घंटे रहा बाधित, तहसीलदार व पुलिस बल ने किया निरीक्षण
बालाघाट जिले के प्रवेश नगरी कंजई में 06 जुलाई को दोपहर 01 बजे बंजारी मंदिर और चेक पोस्ट स्थित दोनों नालों में भारी बाढ़ आ जाने के कारण बालाघाट-सिवनी मुख्य राज्य मार्ग (MPRDC) पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लगभग दो से तीन घंटे तक सड़क के ऊपर से पानी बहने (उफान) के कारण आम जनता और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना प