आरोन: आरोन जनपद पंचायत सीईओ ने किया पंचायतों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक सचिव का वेतन राजसात
आरोन जनपद पंचायत सीईओ गौरव यादव ने पनवाडी हाट सेक्टर की ग्राम पंचायतो का निरीक्षण किया। 5 जुलाई को निरीक्षण में ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी नेव के निरीक्षण में पीएम आवास और जनमन आवास कि प्रगति निराशाजनक पाई गई। ग्राम पंचायत सचिव अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन राजसात किया। अधिकारी कर्मचारियों को निर्माण कार्यों को समय पर गुणवत्तापूर्ण पूरा करने आदेश दिए।