रामपुर मनिहारन: नानौता में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल, चालक वाहन लेकर फरार
नानौता क्षेत्र में गंगोह मार्ग पर टिकरौल गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। घायल को नानौता सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।