बांका: मंझियारा गांव में एक व्यक्ति के शरीर पर गिरी दीवार, व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Banka, Banka | May 19, 2024 मंझियारा गांव में रविवार को एक व्यक्ति के शरीर पर मिट्टी का दीवार गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।वहीं सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मंझियारा गांव निवासी उमाकांत शाह अपने घर के दीवार के पास बैठा था। इस दौरान मिट्टी का दीवार भड़क कर उसके शरीर पर गिर गया।