नबीनगर: नबीनगर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कई बूथों का एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने किया भौतिक सत्यापन
शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस - प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. शनिवार को एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने नबीनगर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कई बूथो का भौतिक सत्यापन किया. बूथों का भौतिक सत्यापन के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त करने का निर्देश दिया.