नबीनगर: नबीनगर थाना के पुलिस ने अलग-अलग जगहो से शराब के नशे में दो लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने अलग-अलग जगहो से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में शिव बीघा गांव निवासी विकास सिंह को बस स्टैंड के समीप से और औरंगाबाद न्यू काजी मोहल्ला निवासी बब्लू खान को कुर्मी पोखरा के पास से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई.