नबीनगर: सोन दियरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी, 2000 लीटर जावा महुआ विनिष्ट,90 लीटर महुआ शराब बरामद
नबीनगर थाना के पुलिस ने शुक्रवार को सोन दियरा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में 2000 लीटर जावा महुआ को विनिष्ट किया है. मौके पर से 90 लीटर महुआ शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि कांड दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है.