निज़ामाबाद: सड़क–शीतला माता मंदिर मार्ग की बदहाली पर मरम्मत की मांग को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के नगर पंचायत निजामाबाद के नई सड़क से शीतला माता मंदिर जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है सड़क पर बने गड्ढों में आज शनिवार दोपहर 1 बजे हुई हल्की बारिश के बाद पानी भर जाने से कीचड़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।