🚨 #ब्रेकिंग #चंदनकियारी
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से टोटो चालक की मौत, बाइक चालक गंभीर
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के NH-218 झरिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने टोटो में सामान लोड कर रहे चालक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मचाटांड़ निवासी टोटो चालक अमृत महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चंदनकियारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमृत महतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, टक्कर मारने वाला बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसका इलाज कराया जा रहा है।
अमृत महतो की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
#BreakingNews #Chandankiyari #RoadAccident #NH218 #Bokaro
SP Bokaro DC Bokaro
Chandankiyari, Bokaro | Sep 20, 2026