हरिद्वार: ऋषिकुल पहुंचे सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने किसानों से आंदोलन वापस लेने की करी अपील, कहा केंद्र सरकार है हितैषी
ऋषिकुल में मालवीय चौक पहुंचे सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने किसानों से अपील की है कि वह अपना आंदोलन वापस ले लें। मीडिया से बात करते हुए सांसद निशंक ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए अभूतपूर्व फैसले लिए हैं और यह अब तक की सबसे ज्यादा किसानों की हितैषी सरकार है। लिहाजा बातचीत से किसानों को रास्ता निकालना चाहिए और आंदोलन वापस लेना चाहिए।