हरिद्वार: चमगादड़ टापू क्षेत्र में 6 साल के मासूम के हत्यारोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, हत्यारोपी और दारोगा को लगी गोली
बुधवार देर रात चमगादड़ टापू में हत्यारोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर आरोपी ने फायर झोंक दिया। जिसमें दरोगा पवन डिमरी गोली लगने से घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश प्रदीप को भी गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है। मौके पर SSP समेत आलाधिकारियों ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया।