हरिद्वार: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया रोशनाबाद स्थित जिला कारागार का निरीक्षण, जाना महिला कैदियों का हाल-चाल
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आज रोशनाबाद स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया। कुसुम कंडवाल ने जिला कारागार में बंद महिला कैदियों का हाल-चाल जाना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष महिला कैदियों की समस्याओं के बारे में रूबरू हुई।