तमकुही राज: तमकुहीराज हाइवे चौराहे पर लगा भयंकर जाम, घंटों तक एक ही स्थान पर खड़े रहे वाहन
तमकुहीराज हाइवे चौराहे (ओवरब्रिज) के पास लगभग दो घण्टे तक लगा रहा। जिसके कारण मुख्य नगर, गोरखपुर, गोपालगंज व समउर बाजार मार्ग पर एक एक किमी. लम्बा जाम लगा हुआ था। इस दौरान नगर में बाइक से जाने की बात दूर पैदल जाना भी मुश्किल हो रहा था। यहां एक ही जगह पर एक वाहन घण्टे भर खड़े रहे। यहां बसों, टैम्पू, ई-रिक्शा व ठेला लगने के कारण भयंकर जाम लगा रहा।