पूरनपुर: कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दबंगों पर लगाया पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया उसकी पुत्री को दरवाजे से तमंचे के बल पर अगवा कर अपने घर ले जाकर नशीली गोली खिलाकर अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद युवती के भाइयों को कॉल कर युवती को ले जाने की बात कही और परिवार के लोगों के पहुंचने पर उनको जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया।