धार में ब्लैकमेलिंग के आरोपी का जुलूस... कान पकड़कर उठक-बैठक... और फिर गांव की गलियों में पुलिस के साथ पैदल मार्च!
मध्य प्रदेश के धार से सामने आई इन तस्वीरों ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।
मामला धार जिले के गुणावद गांव का है, जहां एक महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आबिद उस्मान पटेल को गिरफ्तार किया है।
महिला के परिजनों ने आबिद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि महिला को कथित तौर पर परेशान और ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोप है कि इसी दबाव से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
महिला की मौत के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी।
अब गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में देखिए... आबिद पुलिस के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षा घेरे में गांव की सड़कों और गलियों से लेकर जाती नजर आती है।
आरोपी की बेल्ट से पिटाई किये जाने दावा भी किया जा रहा है, लेकिन सामने आए वीडियो में बेल्ट से पिटाई का स्पष्ट दृश्य नहीं दिखता। इसलिए इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
अब सवाल है—महिला की मौत के पीछे असल वजह क्या थी? क्या ब्लैकमेलिंग हुई थी? और आरोपी की भूमिका कितनी थी?
इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और अदालत की कार्रवाई में सामने आएगा।
#धार #Dhar #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #धार_न्यूज #DharNews #गुणावद #BlackmailingCase #ब्लैकमेलिंग #आत्महत्या_मामला #SuicideCase #CrimeNews #CrimeNewsIndia #MPPolice #MadhyaPradeshPolice #PoliceAction #आरोपी #AbidUsmanPatel #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #LatestNews #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #Justice #HindiNews #NewsUpdate