सुल्तानपुर: फर्जी पट्टा देने वाले लेखपाल पर होगी एफआईआर, एससी एसटी कोर्ट ने दिया आदेश, दिव्यांग व उसके भाई से वसूले थे ₹2 लाख
सुल्तानपुर। एससी एसटी विशेष न्यायालय ने एक लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। लेखपाल पर दो लाख रुपये लेकर आवासीय भूखंड का फर्जी पट्टा देने का आरोप है। यह आदेश गुरुवार दोपहर 1 बजे जज राकेश पांडे ने दिया।यह मामला अमेठी जिले के बेनीपुर गांव का है। यहां के निवासी हरीकरन कनौजिया ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में