सुल्तानपुर: गैंगस्टर व हमले के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, स्पेशल जज राकेश यादव की कोर्ट ने लगाया 15 हजार रुपये का अर्थदंड
सुल्तानपुर जिले में गैंगस्टर व जानलेवा हमले समेत अन्य आरोपो से जुड़े मुकदमे में बुधवार को दोपहर 3 .15 बजे स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी सियाराम सोनी को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।कोतवाली देहात के तत्कालीन थाना प्रभारी आरके सिंह यादव ने 16 जून साल 2002 की घटना बताते हुए ल