सुल्तानपुर: घनश्याम तिवारी हत्याकांड में आरोपियों का बयान दर्ज, सफाई साक्ष्य में गई पत्रावली, आरोपी दीपक सिंह के खिलाफ जारी
सुल्तानपुर जिले के चर्चित चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहा आरोपी दीपक सिंह बुधवार को दोपहर 2 बजे हाजिर हो गया। एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत ने आरोपी की अर्जी स्वीकार करते हुए उसके खिलाफ पूर्व में जारी एनबीडब्ल्यू समेत अन्य कार्यवाही को निरस्त कर दिया है। वहीं अदालत ने आरोपी अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह का बयान भी दर्ज कर