भगवानपुर: पुहाना चौक के पास पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में था फरार
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे विशु चौहान पुत्र सतीश चौहान को पुहाना चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। 6 अक्टूबर 2024 को विशु चौहान और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद पुलिस ने विशु चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है।