प्रतापगढ़: चिलबिला में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, किरायेदारों पर जताया शक
प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के चिलबिला में स्टेट बैंक के पास चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार कर दिए। एसपी को सोमवार दोपहर 2 बजे शिकायती पत्र देते हुए पीड़िता ने किराएदार दंपती पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद मामले की जांच और कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।