नाथनगर: भीमकित्ता गांव में चार धुर जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले; 8 घायल, 4 मायागंज रेफर
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया।