सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत चिलरा प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई मात्र एक शिक्षिका अनिता कुमारी के भरोसे चल रही है। विद्यालय के अन्य शिक्षक के दूसरे विद्यालय में प्रधानाध्यापक बनने और प्रभारी के तबादले के बाद अब पूरा दायित्व उन्हीं पर आ गया है।