बाबू बाजार की बदहाली पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से फोन पर बात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन
आरा के बाबू बाजार की कीचड़ भरी सड़क का मुद्दा अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह तक पहुंच गया है। जिला परिषद सदस्य धनंजय यादव और मंटू मुखिया ने फोन पर उन्हें सड़क और नाली निर्माण में देरी से अवगत कराया। आरके सिंह ने संबंधित योजना और निर्माण एजेंसी की जानकारी मंगवाकर मामले को दिखवाने और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
#Ara #BabuBazar #RKSingh #DhananjayYadav #BhojpurNews #AraNews #BiharNews #RoadProblem #BUIDCO #RCD