कोंडागांव: वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर कोंडागांव नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने दी रंगोली व पेंटिंग के माध्यम से SAVE ARTH का संदेश
आज 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर कोंडागांव नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने पृथ्वी संरक्षण पर पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया है। छात्राओं ने पेंटिंग्स और रंगोली के माध्यम से पृथ्वी ग्रह को नुकसान पहुंचाने वाली मानव गतिविधियों को दर्शाते हुए उससे बचने का भी उपाय को दिखाया।