दारू: दारू में जनआक्रोश: विष्णुगढ़ की मासूम के हत्यारों को फांसी की मांग, सड़क जाम, दुकानें बंद
दारू में फूटा जनआक्रोश: विष्णुगढ़ की मासूम के हत्यारों को फांसी देने की मांग; सड़क जाम, दुकानों के शटर गिरे। विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या के खिलाफ पूरे जिले में जनआक्रोश की लहर दौड़ पड़ी है। इस जघन्य अपराध के विरोध में प्रखंड में बंदी का असर है। दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की मांग कर रहे हैं।