बाड़मेर: नरेंद्र सिंह मीणा होंगे बाड़मेर के नए पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद का पुलिस आयुक्तालय जयपुर तबादला
Barmer, Barmer | Feb 16, 2024 नरेंद्र सिंह मीणा होंगे बाड़मेर के नए पुलिस अधीक्षक। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों की जंबो सूची शुक्रवार को हुई जारी। राज्य में 65 आईपीएस के तबादले हुए संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार नरेंद्र सिंह मीणा बाड़मेर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद का पुलिस आयुक्तालय जयपुर तबादला हुआ।