बाड़मेर: अनिल कुमार सोनी ने गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बाड़मेर का पदभार संभाला
Barmer, Barmer | Feb 16, 2024 राजस्थान विकास सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार सोनी ने गुरूवार को बाड़मेर जिला परिषद में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला। पदभार संभालने के उपरांत अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति एवं मॉनिटरिंग रहेगी।