बाड़मेर: संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा
Barmer, Barmer | Feb 16, 2024 संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को स्थानीय महावीर पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। 21 मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मजदूर यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कर्मचारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को अपना मांग पत्र सौंपा।