बाड़मेर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत संवाद को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम आदर्श स्टेडियम में हुआ आयोजित
Barmer, Barmer | Feb 16, 2024 विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम मोदी से संवाद को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जुड़कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। बड़ी संख्या में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी उपस्थित रहे।