हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोभाल ने 11 इंस्पेक्टर और 3 दारोगाओं को किया इधर उधर, रौशनाबाद पुलिस मुख्यालय से तबादले के आदेश हुए जारी
SSP परमेंद्र डोभाल ने रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी करते हुए 11 इंस्पेक्टर और तीन दरोगाओं को इधर-उधर किया है। शहर कोतवाली, कनखल, रानीपुर, ज्वालापुर, मंगलौर, भगवानपुर और कलियर कोतवाली समेत तमाम जगह तबादले हुए हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए यह तबादले किए गए हैं। बुधवार शाम जारी आदेश में तुरंत ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं।