हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सर्राफा बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान से ₹200000 की चोरी करने वाली महिला को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सर्राफा बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान से ₹200000 की चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की निवासी है। महिला के कब्जे से पुलिस ने ₹180000 की रिकवरी भी कर ली है।