हरिद्वार: ठंड के चलते गुरुवार को भी बंद रहेंगी 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थाएं, देर रात डीएम ने रौशनाबाद मुख्यालय से जारी किए आदेश
गुरुवार को भी भारी शीतलहर और कोहरे के चलते जिले के 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बुधवार देर रात रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय से ये आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि भारी ठंड के चलते लगातार कोहरे में इजाफा हो रहा है.. लिहाजा सभी प्राइवेट और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला लिया गया है।