हरिद्वार: मायापुर पहुंचे उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को एलाइंस का प्रमुख हिस्सा बताया
उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को एलाइंस का प्रमुख हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि एलाइंस में सीटों का गठबंधन क्या होगा वो अलग बात हैं लेकिन एलाइंस का नाम ' इंडिया' राहुल और ममता जी के कहने पर ही सामने आया था। हरीश रावत ने मायापुर पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।