चित्तौड़गढ़: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जिला कलेक्टर ने बोजुन्दा मेडिकल कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण
चित्तौड़गढ़ में जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे एक पौधा मां के नाम अभियान को लेकर पौधारोपण किया है। बोजुंदा में स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने चिकित्सकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी पौधा लगाने के लिए आग्रह किया।