चित्तौड़गढ़: होडा में फसल पर कीटनाशक छिड़काव के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला चिकित्सालय में हुई मौत
भदेसर क्षेत्र में फसल पर कीटनाशक छिड़काव के दौरान एक युवक की तबीयत खराब हो गईl गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी सांसे थम गईl होड़ा निवासी नानूराम माली की रिपोर्ट के अनुसार उसके भाई 35 वर्षीय भगवान लाल की कीटनाशक छिड़काव के दौरान तबियत बिगड़ गई। उसकी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।