चित्तौड़गढ़: दुवावा में अपने ही मकान में फंदे पर लटका मिला युवक, घटना के बाद पत्नी और सास ससुर मोबाइल बंद कर घर से हुए गायब
बस्सी थाना अंतर्गत दुआवा गांव में एक युवक ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है लेकिन परिजनो ने उसकी पत्नी तथा ससुराल पक्ष की भुमिका संदेहास्पद मानते हुए मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को 21 वर्षीय पूरणमल पुत्र शंकर लाल मीणा फंदे पर लटका मिला।